सीहोर। ढाबला गांव के किसान का अपहरण मामला जिले में सुर्खियों में बना हुआ है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर सैकड़ो किसानों और मेवाड़ा समाजजनों ने समाजसेवी सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में बिलकिसगंज थाना पुलिस के द्वारा अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर कड़ा आक्रोश प्रकट किया।
कलेक्ट्रेट पहुंच कर गुरुवार को अनेक किसानों और मेवाड़ा समाज जनों और पीड़ित के परिवार जनों ने जोरदार नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर्ताओं ने प्रशासन से अपहरण के शिकार हुए प्रेम सिंह मेवाडा को न्याय दिए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने समाजसेवी सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में सीधे कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जबरदस्त हंगामा किया। ज्ञापन लेने पहुंचे नायब तहसीलदार को किसानों और मेवाड़ा समाज जनों ने वापस लौटा दिया। जोरदार नारेबाजी करते हुए लोग कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान कोतवाली टीआई रविंद्र यादव और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। हंगामा को समाप्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर जमील खान ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों मेवाड़ा समाज जनों से ज्ञापन लिया।
ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से अपहण कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने और डरा धमकाकर जमीन की जबरदस्ती की गई लिखापडी को निरस्त करने सहित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने व दोषियो को सजा दिलाने की मांग की गई। कलेक्ट्रेट के बाद एसपी कार्यालय में भी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
पीड़ित प्रेमसिहं मेवाडा पिता मुंशीलाल मेवाडा निवासी ग्राम ढाबला ने बताया कि 12 मई मंगलवार को सुबह 9 बजे के दरमियान कार से पहुंचे कुछ गुंडो द्वारा मेरा अपहरण कर लिया गया। मुझे विभिन्न रस्तों से भोपाल ले जाया गया वहां पर मुझे डरा धमका कर जबरदस्ती मेरे नाम से रजिस्ट्रेट जमीन जिसका रकबा 7.64 एकड है, की लिखा पडी करायी गई। आधार कार्ड, मोबाईल, हाथो की उन्ालियो के फिंगरप्रिंट, आँखो की रेटिना की स्केनिगं मशीनो द्वारा जबरदस्ती ली गई है। बदमाशों ने मुझे ओर मेरे बच्चो को जान से मारने की धमकी देने के बाद मुझे शाम 6 बजे के करीब भोपाल के जवाहर चौक पर छोड दिया गया। अपहरण की सूचना पुत्रों के द्वारा थाना बिलकिसगंज में दी गई थी। समाजसेवी सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा ने बताया कि
घटना के बाद अब परिवार दहशत में है । पीड़ित परिवार को प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और जमीन की जो लिखा पडी जबरदस्ती की गई है, उसे निरस्त कर दोषियो पर कार्यवाही कर सजा दिलायी जाने की मांग की है।
.jpeg)
0 Comments