एनीमिया मुक्त भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित


सीहोर, 14 मई 2026   स्वास्थ्य विभाग, भोपाल एम्स और एनएचएम द्वारा "एनीमिया मुक्त भारत" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर इस दौरान प्रोफेसर पंकज, डॉ. दीप्ती डाबर, सुश्री अनुषा ऐवेनेजर और डॉ. पूर्वा मदानी द्वारा सीहोर जिले में एनीमिया पर किये गये अध्ययन एवं उसके प्राप्त परिणामों की व्याख्या की गई। डिप्टी डायरेक्टर डा. हीमानी यादव ने एनीमिया मुक्त भारत पर प्रकाश डाला और सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने सुझाव दिए। इस अध्ययन का उद्देश्य लोगो को एनीमिया के प्रति जागरूक करना एवं एनीमिया से होने वाले नुकसान से अवगत कराकर उपचार उपलब्ध कराना था।

Post a Comment

0 Comments