मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

सीहोर, 09 मई, 2026   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के भैरूंदा में 10 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर श्री बालागुरू के., केंद्रीय कृषि मंत्री के सचिव श्री प्रवीण सिंह, एसपी सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव और एएसपी श्रीमती सुनीता रावत ने जायजा लिया। इस दौरान बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह, श्री रवि मालवीय, श्री रघुनाथ भाटी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments