शासकीय महुआखेड़ी तकीपुर स्कूल के 105 बच्चों को की बहुरंगीन चरण पादुकाऐं वितरित रंगबिरंगी चप्पलों को देख बच्चों के चहरे खिले


सीहोर। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को शासकीय माध्यमिक शाला महुआखेड़ी तकीपुर में स्वर्गीय पुत्री तनुजा मालवीय की स्मृति में एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रीमती चन्दा-प्रभात मालवीय द्वारा बी.आर.सी. सीहोर अशोक वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के 105 विद्यार्थियों को बहु रंगीन चरण पादुका का वितरण किया गया।

इस पुनित कार्य के लिए बी.आर.सी. एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा श्री प्रभात मालवीय एवं श्रीमती चंदा मालवीय का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। सभी उपस्थित जनों ने इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने के अवसर पर बी.आर.सी. द्वारा विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया कि वे शिक्षकों के मार्गदर्शन में ऑनलाइन के माध्यम से अध्ययन की गतिविधियों से जुड़े रहें। साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रात: 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।

विद्यालय के शिक्षक श्री सतीश त्यागी ने बताया कि शिक्षिका श्रीमती सरिता ठाकुर के मार्गदर्शन में 'झोला लाइब्रेरीÓ के नवाचार के माध्यम से बच्चों को मोहल्ले, घर एवं विद्यालय स्तर पर प्रेरक कहानियाँ, कविताएँ, चित्रकला एवं पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। साथ ही शाला में समर कैंप के माध्यम से खेल-कूद एवं अन्य गतिविधियों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर बी.आर.सी. श्री अशोक वर्मा, शिक्षकगण सतीश त्यागी, गोवर्धन सिंह, श्रीमती प्रार्थना गुप्ता, श्रीमती सरिता ठाकुर, साक्षी पालिवाल, श्रीमती पायल बनर्जी, ग्रामवासी अयोध्या बाई, श्रीमती आरती सेन, पारस बाई, श्री मधु भारती, श्री रफीक खान, श्री कालू राम भारती एवं श्री राजेश परमार उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments