सीहोर, 26 अप्रैल, 2026 मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक (सर्वर लोड) को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए संभाग-वार स्लॉट बुकिंग का समय निर्धारित किया गया है, ताकि पोर्टल पर दबाव कम हो और किसान आसानी से स्लॉट बुक कर सकें। किसानों को यह सुझाव दिया गया है कि वे अपने संभाग के लिए निर्धारित समय पर ही स्लॉट बुकिंग के लिए प्रयास करें और स्लॉट बुकिंग करते समय इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रखें, ताकि बुकिंग प्रक्रिया बीच में न रूके।
संभागों के लिए निर्धारित समय सारणी अनुसार दोपहर 03:00 बजे से सागर संभाग, शाम 05:00 बजे से रीवा संभाग, शाम 07:00 बजे से ग्वालियर, चम्बल, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग तथा इंदौर एवं उज्जैन संभाग के किसानों के लिए पोर्टल पर "अलग से विकल्प" दिया गया है। वे सीधे उस लिंक/ऑप्शन का उपयोग कर स्लॉट बुक कर सकते हैं।
0 Comments