उपभोक्ता संरक्षण परिषद् के जिलाध्यक्ष बने माखन सिंह सोलंकी


सीहोर। उपरोभोक्ता संरक्षण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव बंशकार की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बंसल द्वारा माखन सिंह सोलंकी को परिषद् का सीहोर जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि उपभोक्ता आन्दोलन को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता लाने, कम्पनीयों / प्रतिष्ठानों में व्याप्त काला बाजारी, भ्रष्टाचारी व अनियमित्ताओं को उजागर करने तथा सरकार के साथ समन्वय कर, उन्हें समाप्त करने, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रभावी क्रियानवयन करने उपभोक्ताओं का हित संवर्धन करने व राष्ट्र का गौरव बड़ाने के लिये, गठित प्रा. उपभोक्ता संरक्षण परिषद् ( भारत सरकार से मान्यता प्राप्त) में परिषद के संविधान की धारा 12 एवं धारा 14 (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग उपभोक्ताओं के हित में कार्य करेगें और सभी संचालित कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को समय-समय पर अवगत कराते रहेंगे।

श्री सोलंकी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसका मैं पुरी ईमानदारी व सक्रीयता के साथ जिला स्तर पर परिषद का विस्तार करते हुए कार्य करूंगा और उपभोक्ता संरक्षण परिषद के संविधान अनुरूप उपभोक्ता न्याय से वंचित समाज की सेवा सम्पूर्ण निष्ठा, समर्पण से अपना दायित्व निभाऊंगा। इनके मनोनयन पर उनके शुभंचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है।


Post a Comment

0 Comments