26 अप्रैल को जिले के 07 केंद्रों पर आयोजित होगी राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, उड़नदस्ता दल भी किए गए गठित

सीहोर, 19 अप्रैल, 2025-26   मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष-2026 जिले के 07 परीक्षा केंद्रों पर 26 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 02:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक दो सत्रों आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 15 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 07562-226856 है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सीहोर के इन 07 केंद्रो पर होगी परीक्षा, उड़नदस्ता दल भी गठित

    कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार सीहोर जिले के भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद संस्थान (केंद्र क्रमांक 42/1), स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल पुलिस लाईन के सामने सीहोर (केंद्र क्रमांक 42/2), शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर (केंद्र क्रमांक 42/3), शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल सीहोर (केंद्र क्रमांक 42/4), शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल सीहोर (केंद्र क्रमांक 42/5), प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर (केंद्र क्रमांक 42/6) और शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर (केंद्र क्रमांक 42/7) पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और निगरानी बनाए रखने के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है

Post a Comment

0 Comments