रेंजर एसोसिएशन एवं मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ ने कैंडल मार्च निकाल कर वन रक्षक हरकेश गुर्जर को किये श्रद्धासुमन अर्पित


 सीहोर। शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को रेंजर एसोसिएशन एवं मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय पर में शाम 7:00 बजे कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर विरोध प्रकट करते हुए बताया कि वनमंडल मुरैना में दिनांक 08 अप्रैल 2026 को रेत माफिया द्वारा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जांबाज वनरक्षक श्री हरकेश गुर्जर की कुचलकर हत्या कर दी गई। जिसके कारण वनविभाग का जांबाज शहीद वनरक्षक स्वर्गीय हरकेश गुर्जर अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद हो गए। उक्त घटना के पीछे कहीं ना कहीं राजनीतिक माफिया लोगों का हाथ है। उक्त घटना पूरा वन परिवार विरोध प्रकट करता है एवं उक्त घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराये जाने एवं शहीद वनरक्षक को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग एवं शहीद के परिवारजनों को 1 करोड़ की आर्थिक मदद की मांग की गई हैं। उक्त निर्मम घटना के विरोध में आरोपियों के ऊपर कठोर से कठोर की जावे ऐसी हमारी पूरे मध्य प्रदेश के वन कर्मचारी की शासन प्रशासन से मांग है। सीहोर जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव चेतन कुमार आर्य ,संभागीय सचिव जय सक्सेना, रेंजर चंद्रसिंह भिलाला ,विकास कालोसिया ,मुकेश ठाकुर, संजय शर्मा ,राजेंद्र दुबे ,विष्णु दत्त मिश्रा, अर्जुन वर्मा, आशीष वर्मा ,नारायण दत्त मिश्रा, आशीष अडमें, विजय कसौटिया, गजेंद्र सिंह शाक्य ,हसीन अहमद सिद्दीकी, श्रीराम कुमरे आदि शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments