सीहोर। मोती बाबा मंदिर स्थित आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव श्रद्धालुओं के द्वारा पारंपरिक रूप से हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय ने भगवान श्री कृष्ण जन्म से पहले और उसके बाद हुए विभिन्न घटनाक्रम को विस्तार पूर्वक श्रद्धालुओं के समक्ष रखा।
श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान आशीष दीपिका कुशवाहा ने गीता जी की विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार सहित शहर वासियों की खुशहाली उन्नति प्रगति की कामना की। श्री कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुई। पंडित उपाध्याय ने विभिन्न कथा प्रसंग के माध्यम से भगवान की लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया आरती के उपरांत कथा विश्राम की गई।

0 Comments