कांग्रेसजनों ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भारतीय समाज सुधार के अग्रदूतों में से एक थे, महात्मा ज्योतिबा फुले


सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर की अध्यक्षता में महामत्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को याद करते हुए विवेक राठौर ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भारतीय समाज सुधार के अग्रदूतों में से एक थे, महात्मा ज्योतिबा फुले जिनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुने में हुआ था। वे एक महान विचारक, लेखक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त जाति-भेद, छुआछूत और लैंगिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम दयाल चौरसिया ने कहा कि फुले जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे महत्वपूर्ण साधन माना। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर 1848 में बालिकाओं के लिए पहला आधुनिक स्कूल खोला, जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने दलितों और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोडऩे का कार्य भी किया।

युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव हर्षदीप राठौर ने कहा कि महात्मा फुले ने अपने लेखन और कार्यों के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की वकालत की। उनका जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होनेे कहा कि महात्मा फुले ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की, खासकर महिलाओं और पिछड़े वर्गों के लिए स्कूल खोलकर समाज में बदलाव लाने का काम किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे फुले जी के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समानता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम दयाल चौरसिया, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव हर्षदीप राठौर, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, आरती खंगराले, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, तुलसी राजकुमार राठौर, हरिओम सिसोदिया, अतीक चौधरी, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments