शहर के बीएसआई मैदान पर कारपोरेट प्रतियोगिता में एकलव्य सीहोर ने मास्टर क्लब को 76 रन से हराया आशीष मेवाड़ा ने खेली 51 रन की विस्फोटक पारी, हरफनमौला खिलाड़ी अमित शर्मा ने लिए तीन विकेट

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर स्व.श्रीराजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति में खेली जा रही कारपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में एकलव्य सीहोर ने मास्टर क्लब को 76 रन से हराया। वहीं एक अन्य मैच में अलअहमद सीनियर क्रिकेट वारियर्स टीम ने डीसीए सीहोर को हराया। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से चेतन मेवाड़ा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एकलव्य टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 215 रन बनाए थे। इसमें आशीष मेवाड़ा ने 28 गेंद पर 51 रन, अमित शर्मा ने 22 गेंद पर 42 रन, मयंक जैन ने 43 रन, नरेन्द्र ने 26 रन, कमलेश पारोचे ने 11 रन की पारी खेली। इधर मास्टर क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीवन बाथम ने दो विकेट, राजीव खरे-रनवीर चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर क्लब की टीम 17.4 ओवर में ढेर हो गई। उसकी शुरूआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज रनवीर खरे मात्र दो रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके राजीव खरे 27 रन, जीवन ने 25 रन, मितलेश ने 21 रन, राहुल वर्मा ने 12 रन की पारी खेली। एकलव्य सीहोर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष मेवाड़ा ने दो विकेट, अमित शर्मा ने तीन विकेट, मोन, प्रशांत शर्मा, धर्मेन्द्र मेवाड़ा और मयंक जैन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दूसरे मैच में अलअहमद सीनियर क्रिकेट वारियर्स टीम ने डीसीए को 83 रन से हराया

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशुु दीक्षित ने बताया कि दूसरे मैच में अलअहमद सीनियर क्रिकेट वारियर्स टीम ने डीसीए को 83 रन से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलअहमद सीनियर क्रिकेट वारियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर खोकर 200 रन बनाए थे। वहीं डीसीए सीहोर टीम 117 रन पर सिमट गई। अलअहमद सीनियर क्रिकेट वारियर्स टीम की ओर से साबिर ने 53 रन, रवि ने 51 रन और रसीद ने 44 रन बनाए थे। अब आगामी मैच शनिवार और रविवार को आयोजित किए जाऐंगे। 


Post a Comment

0 Comments