सीहोर, 14 अप्रैल, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले की ग्राम पंचायत श्यामपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों, देश एवं लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महती भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर सभी को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई।
डॉ. अंबेडकर जयंती पर व्याख्यानमाला आयोजित
जन अभियान परिषद द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री आरके बांगरे और श्री प्रदीप सिंह सेंगर द्वारा डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान की विस्तृत जानकारी दी गई।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments