दूसरे दिन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुआ जलकुंभी निकालने का काम मजदूरों ने कहा कि यह हमारी माँ के समान है सीवन दिल से काम करेंगे


सीहोर। हनुमान फाटक धाम स्थित सीवन नदी में इस समय बहुत ही जोरदार तरीके से जलकुंभी निकालो अभियान के तहत जलकुंभी मजदूरों एवं सीवन पुत्र टीम द्वारा निकलवाई जा रही है। आज तीसरे दिन जैसे ही शुरू जलकुंभी अभियान हुआ मजदूर भाई पूरे उत्साह के साथ सीवन नदी में उतरे और देखते ही देखते मात्र कुछ ही क्षणों में दो ट्राली के लगभग जलकुंभी निकाली ।

जलकुंभी किस प्रकार से निकले इसकी भी सलाह अनुभवी राजकुमार सोनी भूरा भैया का विशेष योगदान रहा उन्होंने मजदूरों को मार्गदर्शन दिया।

आज लगभग 7 से 8 ट्रॉली जलकुंभी को सीवन नदी से बाहर निकल गया, जब सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने मजदूरों से सीवन में दिए जा रहा है योगदान के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि जिस तरह मां की सेवा हम करते हैं उसी तरह का अनुभव हमें हो रहा है और हम दिल से यह काम करेंगे यह बातें सुनकर हमारा मनोबल भी बहुत ज्यादा बढ़ गया।

इस अवसर पर जीवन पुत्र मुकेश राय सुबह से लेकर शाम इस अभियान में लगे रहे और साथ में प्रकाश यादव, कैलाश चव्हाण ,राजकुमार सोनी भूरा भैया का विशेष योगदान रहा

मजदूरों का आज जो सम्मान किया गया उसके लिए मुख्य अतिथि के रूप में अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने सीवन को लेकर प्रकाश डाला और सीवन पुत्र-पुत्री अभियान की प्रशंसा की,सभी मजदूर भाइयों का फूलों की मालाओं तथा श्री राम जी के दुपट्टों से सम्मान किया गया ।

तीसरे दिन भी यह अभियान सत्र रूप से जारी रहेगा तथा दूसरे दिन का मजदूर सहयोग ट्विंस ऑप्टिकल प्रशांत राठोर जी के एवं एलआईसी के अभिकर्ता सतीश सीता जी के द्वारा दिया गया ।


Post a Comment

0 Comments