कान फोड़ तेज आवाज को करेंगे कंट्रोल डीजे बजाने का भी तय होगा शहर में फिक्स टाइम राठौर धर्मशाला में हिंदू उत्सव समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया


सीहोर। डीजे की कान फोड़ तेज आवाज को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और हिंदू उत्सव समिति प्रशासन और डीजे डायरेक्टर एसोसिएशन संयुक्त रूप से कंट्रोल करेगा। शहर में डीजे बजाने की टाइम लिमिट भी फिक्स रहेगी। समाजसेवी संगठनों और शासन प्रशासन के नियम कानून का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक पर डीजे डायरेक्टर एसोसिएशन ही जुर्माना कार्यवाही करेगा। 


शहर में गूंजती डीजे की खतरनाक आवाज और समाज में फैलती फुहड़ता सहित शासन प्रशासन के निर्देश और डीजे संचालको के रोजगार कानूनी दिक्कत एवं जनता की परेशानियों को लेकर शनिवार को राठौर धर्मशाला में हिंदू उत्सव समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, समाजसेवी यज्ञदत्त शर्मा, तहसीलदार अमित सिंह, कोतवाली से एस आई विक्रम आदर्श, डीजे डायरेक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित राठौर शाहिद बड़ी संख्या में शहर के डीजे संचालक उपस्थित रहे। 


बैठक के दौरान डीजे संचालको ने अपनी अपनी परेशानियों से प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवी हिंदू संगठन के पदाधिकारी को अवगत कराया। तहसीलदार अमित सिंह और एस आई विक्रम आदर्श ने हाई कोर्ट के निर्देशों की जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा और हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने तेज आवाज में बजने वाले डीजे से होने वाली परेशानियां और सामाजिक गिरावट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और डीजे संचालकों से टाइम लिमिट में धीमी आवाज में डीजे बजाने का आग्रह किया। डीजे एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित राठौर ने कहां की हम जल्दी ही समाज हित में कोई ठोस फैसला लेंगे और नियम कानून का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक पर जुर्माना लगाने का भी फैसला करेंगे।


Post a Comment

0 Comments