25 अप्रैल को जिला जेल एवं भैरूंदा उपजेल में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर

सीहोर, 15 अप्रैल, 2026   प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सीहोर जिला जेल एवं भैरूंदा उप जेल में 25 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बंदियो बंदियों को विधिक सहायता एवं सलाह प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments