सीहोर, 17 अप्रैल, 2026 सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत आष्टा जनपद कार्यालय में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर ऑन द स्पॉट 85 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। शिविर में 11 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, श्री सोनू गुणवान जी एवं श्री गजराज सिंह, श्री राय सिंह मेवाडा, श्रीमती अंजनी चौरसिया द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए। इस अवसर पर श्रीमती अंकिता ठाकुर सहित डीडीआरसी के कर्मचारी उपस्थित थे।
0 Comments