सीहोर, 17 अप्रैल, 2026 सीबीएसई द्वारा कक्षा दसवीं सेशन वन का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। सीहोर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के 100 प्रतिशत परिणाम के साथ सभी 64 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
इनमें अुनष्का माहारे ने 96.6%, निराकुल जैन ने 96%, मयंक करमोडिया ने 95.4%, वरूण मिश्रा ने 95.2%, आशी राठौर ने 94.6% और हार्दिक विश्वकर्मा ने 94.6% प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दो विद्यार्थियों अनुष्का माहोर और प्रियांशु ने सामाजिक विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। प्राचार्य सुश्री पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के कुल 64 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने विद्यार्थियों और स्कूल के शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments