स्कूलों में हो विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन - कलेक्टर कोई भी बच्चा न करे ड्रॉपआउट - कलेक्टर कलेक्टर ने की शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा


सीहोर, 02 अप्रैल, 2026   कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

   कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

 बैठक में कलेक्टर ने वर्ष 2025-26 के लिए ई-स्कूल ड्रॉपआउट गैप का सत्यापन करने, विद्यार्थियों के आधार अपडेट की स्थिति सुधारने एवं शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नवीन शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों को जारी आकस्मिक निधि के उपयोग की समीक्षा की गई तथा राशि का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

     बैठक में जानकारी दी गई कि यू-डाइस 2025-26 अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक नामांकन का कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अब शेष छूटे हुए विद्यार्थियों को चिन्हित कर शीघ्र नामांकित किया जाए तथा ड्रॉपआउट की स्थिति को पूरी तरह समाप्त करने के प्रयास किए जाएं। बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा जिले के सरकारी स्कूलों के 210 प्रतिभावन बच्चों को स्कूटी की राशि दी गई है तथा उनके द्वारा स्कूटी खरीद ली गई है। इसी प्रकार जिले के 2752 बच्चों को लैपटॉप की राशि वितरित की गई है और लगभग 7500 बच्चों को साइकिल का वितरण किया जा चुका है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर, डीपीसी श्री रमेशराम उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments