सीहोर। मेरी सीवन मेरे शब्द कार्यक्रम का आरम्भ हुआ जिसमें प्रदीप चावड़ा ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए,अपनी शानदार स्पीच से सभी को अचंभित कर दिया।
इसके बाद सीवन बच्चों ने अपनी बातें रखिए सबसे पहले तेजस्वी सोनी ने सीवन के बारे में बताया कि जीवन दयानी माँ हम सबकी है और इसका जीवन बचाना बहुत ही जरूरी हो गया है,
शिवांशी जायसवाल ने सीवन के ऊपर बहुत ही सुंदर कविता बोलकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया, इसके बाद अथर्व चढ़ा ने अपनी स्पीच में बताया कि जिस जल को हम गंदा देख रहे हैं उसे भगवान पर नहीं चढ़ा सकते, मानसी सोनी ने सीवन को जीवन रेखा के रूप में बताया क्यों मानसी , इसके बाद शिव जायसवाल ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक बैंक के अधिकारी सुनील भालेराव, राष्ट्रीय फुटबॉल कोच मनोज कन्नौजिया,एक सखा के फाउंडर शुभम चौरसिया, वरिष्ठ नागरिक कैलाश चावड़ा थे, सभी का उद्बोधन होने के बाद सीवन रत्न अवॉर्ड घोषित किए, राजकुमार सोनी (भूरा भैया),शिवंशी जायसवाल, तेजस्विनी सोनी, अथर्व चावड़ा, मानसी सोनी,यति बाथम को दिए गए।
इसी अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत अंशुल भावसार और आशीष भावसार ने किया, कार्यक्रम में सीवन पुत्र मुकेश राय,प्रकाश यादव,कैलाश चव्हाण,दीपक दलोदिया, लोकेश सोनी,उमेश चावड़ा,बालमुकुंद राय,उज्ज्वल यादव, पप्पू बाथम,राहुल गहलोत,राजेश बाथम, श्याम मेहता,राम मेहता,ज्योति चावड़ा, सोनिया सोनी,प्रति सोनी,यति बाथम, तेजस्विनी सोनी,अथर्व चावड़ा,नितेश जायसवाल, शिवांशी जायसवाल, विकास जी, देवेंद्र आर्य,मनोज मकवाना, रमाकांत शर्मा,अशोक गांधी,विनीत गोयल, बाबु लाल माहेश्वरी,राम गोपाल आर्य,दिनेश महेश्वरी आदि उपस्थित थे ।

0 Comments