सीहोर, 16 अप्रैल, 2026 जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार उद्योग केंद्र और शासकीय आईटीआई द्वारा सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में 16 कंपनियों द्वारा युवाओं का साक्षात्कार लिया गया तथा योग्यता अनुसार चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 242 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया तथा कुल 184 युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
रोजगार मेले में स्वरोजगार विभागों द्वारा युवा संगम कार्यक्रम में मंच से 02 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें पशुपालन डेयरी विभाग द्वारा श्री अशोक उमराव सिंह एवं सुश्री मंजू वर्मा को 02 लाख 95 हजार रूपये का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव, प्राचार्य श्री गब्बू परमार, श्री संदीप उईके, श्री विवेक यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
0 Comments