सीहोर, 25 अप्रैल, 2026 सीहोर के शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान "नारी शक्ति वंदन" विषय पर विशेष व्याख्यान, विचार-विमर्श, पोस्टर प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। 25 अप्रैल को इन गतिविधियों के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओ सुश्री पूजा शर्मा ने छात्राओं को स्वाभिमान, आत्मसम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनुचित घटना होने पर बिना संकोच तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा एवं डॉ. पंकज जैन उपस्थित थे।
0 Comments