विश्‍व पुस्‍तक दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित


सीहोर, 23 अप्रैल, 2026   सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों का महत्व एवं उनकी उपयोगिता समझाना था, ताकि उनका बौद्धिक एवं नैतिक विकास तेजी से हो और वे निरंतर सफलता के मार्ग पर अग्रसर हो सके। इस अवसर पर सुश्री मेघा लुटारे, सुश्री श्रद्धा राठौड़, श्री कमल किशोर कुशवाह सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments