पॉलिटेक्निक कॉलेज में 104 छात्राओं को दिया गया कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग एवं पाइथन प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण

सीहोर, 18 अप्रैल, 2026   सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, इंडो जर्मन टूल रूम (IGTR), इंदौर द्वारा 06 अप्रैल से 18 अप्रैल तक छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट विभाग की कुल 104 छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग एवं पाइथन प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया गया।

     इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के कौशल विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर डॉ. स्मिता शर्मा, श्रीमती श्वेता यादव, डॉ. पंकज जैन एवं श्रीमती पूजा जारोलिया उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments