जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बच्चों को बताया गया जल का महत्व

सीहोर, 18 अप्रैल, 2026   कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में अनेक जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधनी के एकलव्य स्कूल में पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों को जल की उपयोगिता एवं उसके संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस अवसर पर बच्चों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

   इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत नगर परिषद की टीम द्वारा वार्डों में भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनका त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही नागरिकों को जल का अपव्यय न करने एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments