आक्रोशित बजरंगियों ने लेंसकार्ट शोरूम बंद कराया,भागे कर्मचारी हिंदू कर्मचारियो पर धार्मिक प्रतीक पहनने पर प्रतिबंध मुस्लिम कर्मचारियों को हिजाब टोपी लगाने की आजादी


सीहोर। आक्रोशित बजरंगियों ने भोपाल नाका स्थित संचालित लेंसकार्ट के शोरूम को बंद कर दिया। कंपनी ने हिंदू कर्मचारियो को माथे पर बिंदी,तिलक लगाने हाथों में कलावा, तुलसी माला, रुद्राक्ष पहन कर ड्यूटी पर आने से मना किया है वही हिजाब पहनने टोपी लगाने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद लेंसकार्ट शोरूम के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बजरंजगियो द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई और लेंसकार्ट कंपनी शोरूम मालिक से एम्पलाई के लिए जारी किए गए सर्कुलर को तत्काल वापस लेकर माफी मांगने की बात कही गई। माफी नहीं मांगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा दी गई है।

लेंसकार्ट कंपनी ने अपने ऑल इंडिया एम्पलाइज के लिए सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में एम्पलाइज को ड्यूटी पर बिंदी लगाकर आने तिलक लगाने और हाथों में कलावा पहन कर आने से मना किया गया है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओ सोमवार को देशभर में मौजूद लेंसकार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन किए हैं। 

विहिप ने कहा कि लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल द्वार हिन्दू कर्मियों से भेद भाव किया जा रहा है उसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है। जब तक कम्पनी मालिक के द्वारा सार्वजनिक रूप से हिन्दू समाज से माफ़ी नहीं मांगी जाती जब तक सीहोर ब्रांच नहीं खुलेगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से बजरंगदल जिला संयोजक प्रभात मेवाड़ा, बलउपासना प्रमुख अन्नू चौहान, विहिप से धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख जगदीश कुशवाहा सीहोर प्रखंड अध्यक्ष परम वीर संधु,मंत्री यज्ञेश, संयोजक समीर राय, गौ रक्षक सतीश सेन, अभिषेक,अर्चरक पुरोहित सुशील उपाध्याय, कार्यकर्त्ता, ललित, गौरव,आकाश,मोनू,प्रतीक सत्यम,राजा,दीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments