सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर आगामी दिनों में होने वाली अंडर-20 फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर रविवार को चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था, इसमें करीब 50 से अधिक फुटबाल खिलाड़ियों ने चयन के लिए जमकर पसीना बहाया। अब टीम का गठन किया जाएगा। वहीं यहां पर जारी ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-0 से हराया। इस मौके पर टीम के कोच सुयश कन्नोजिया, विपिन पवार, मनोज अहिरवार के अलावा चयन समिति की ओर से आनंद उपाध्याय, मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा और अरुण राठौर आदि मौजूद थे।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी पांच अपै्रल से शहर के चर्च मैदान पर अंडर-20 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में फुटबाल खिलाड़ी शामिल रहे। इसके अलावा ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत एक तरफा मुकाबले में सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-0 से हराया। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से आदित्य और अनुज ने एक-एक गोल किया था।

0 Comments