वृद्धजनों को प्रदान किए गए सहायक उपकरण


सीहोर, 29 मार्च, 2026    सीहोर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) एवं वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, छड़ी, बैसाखी एवं अन्य उपयोगी सहायक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, श्रीमती अरूणा राय एंव श्री सुदीप प्रजापति ने लगभग 100 से अधिक वृद्धजनों को लगभग 98 सहायक उपकरण प्रदान किए। इस अवसर विशेष बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संचालक डॉ अर्जुन सिंह, श्री राजेश शर्मा, श्री महेश यादव, श्री मनोज कुमार सहित वृद्धजन, अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments