महिला मण्डलों ने मनाया गणगौर उत्सव


सीहोर। माहेश्वरी समाज महिला मंडल ,अग्रवाल समाज महिला मंडल, सोनी समाज महिला मंडल एवं समस्त सनातनी महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष गणगौर का त्यौहार मनाया जाता है।

लगातार 10 दिवस महिलाएं उत्साह पूर्वक ईसर जी (भगवान शंकर) एवं माँ गौरा (माँ पार्वती) की पूजा अर्चना कर शहर के विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा निकालकर पूजा अर्चना की गई। उसी क्रम में आज गणगौर की पूजा के लिए सभी महिलाएं माहेश्वरी समाज की श्रीमती शोभा-प्रहलाद चांडक के निवास पर पहुंची। जहां ईसर जी एवं माँ गौरा की पूजा सभी समाज की महिलाओं द्वारा झाले देकर एवं गीत गाकर विश्व शांति एवं सभी के स्वस्थ रहने की मनोकामनाओं के साथ की गई।

  आज चांडक निवास पर सभी महिलाओं को प्रसाद वितरण कर ठंडाई पिला कर आत्मीय स्वागत किया गया। अग्रवाल समाज की वरिष्ठ सुश्री रुक्मणि रोहिला, मोहिनी अग्रवाल, सोनी समाज की सरोज सोनी, सुनीता सोनी एवं माहेश्वरी समाज की शोभा चांडक, प्रतिभा चांडक एवं संगीता राठी, अनीता बांगड़ एवं ममता पितलिया द्वारा सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया एवं इसी तरह सभी महिलाओं से निरंतर गणगौर में आने का अनुरोध किया गया।


Post a Comment

0 Comments