आज लेंगे सीवन पुत्र शपथ माँ सीवन की सेवा की माँ सीवन के पूर्ण उद्धार की, उसकी स्वच्छता और सुंदरता की


सीहोर। कल शपथ 1008 संत श्री हरिराम दास जी महाराज (मठ मंदिर),कथावाचक पंडित श्री रविशंकर तिवारी एवं कथा वाचक अरविंद व्यास की विशेष उपस्थिति में दिलाई जाना हैं।

शपथ स्थान माँ सीवन तट, श्री हनुमान फाटक धाम कस्बा, सिद्धपुर,सीहोर,शाम 4 बजे रहेगा ।

ज्ञातव्य है कि सीहोर की जीवनदायनी माँ सीवन की रक्षा और उसे की सेवा करने हेतु मैं पुत्र सिवान का अभियान के तहत जीवन पुत्र बनाए जा रहे हैं जो की कल श्री हनुमान फाटक धाम कस्बा सीहोर स्थित सीवन तट पर लेंगे शपथ माँ सिवान की सेवा मां शिवम के पूर्ण उधर मां सिवान की रक्षा मां शिवम की स्वच्छता व सुंदरता के लिए।

माँ सीवन उद्धार के लिए संघर्षरत समाज सुधारक प्रदीप चावड़ा ने बताया कि शपथ का मूल उद्देश्य सीवन को मूल स्वरूप में लाना है जिसके लिए विगत कई सालों से संघर्षरत है यह शपथ माँ जीवन दायिनी जीवन और पुत्र के बीच रिश्ते को मजबूत करेगी। इस भावनात्मक रिश्ते के कारण ना कोई कचरा ना कोई पूजन सामग्री ना कोई अन्य पदार्थ जीवन में प्रभावित करेंगे साथ-साथ समय-समय पर घाटों की स्वच्छता हेतु अभियान चलाएंगे सबसे बड़ी जो समस्या है। सीवन की जलकुंभी भी हटाने का काम यह सीवन पुत्र आगामी दिनों में करेगें। प्रदीप चावड़ा ने बताया कि हर्ष की बात तो यह है कि शहर का हर युवा स्वेच्छा से ही लगातार सीवन पुत्र बन रहे हैं और माँ सीवन के जीर्णोद्धार में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। अभी तक लगभग 780 के करीब सीवन पुत्र बन चुके हैं और हमारा लक्ष्य 5000 सीवन पुत्र बनाने का है। माँ सीवन उद्धार समिति ने सभी सीवन पुत्रों एवं युवाओं से अपील की है कि आज दिनांक 29 अप्रैल, रविवार को सांय 4 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभायें।


Post a Comment

0 Comments