सीहोर। कपिला पशु आहार की क्षेत्रीय वार्षिक बैठक विश्वास विकास सम्मेलन रविवार को जिला मुख्यालय में किया गया। इस मौके पर कपिला गौ एम्बुलेंस चलाई जा रही है। जिससे निराश्रित, चोटिल और बीमार गोवंश को समय पर और तत्काल चिकित्सा सहायता के अलावा कपिला पशु आहार का वादा-हम पर आपका भरोसा हम कभी टूटने नहीं देंगे। इस संबंध में कंपनी के पदाधिकारियों ने यहां पर जिले सहित आस-पास के व्यापारियों को जानकारी दी। जिले के किसान रूप सिंह को कंपनी द्वारा इनामी स्क्रैच कूपन स्कीम के अंतर्गत बाइक भी दी गयी
इस बैठक में कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर केशव मिश्रा, प्रशांत सिंह, व सेल्स कार्डिनेटर महेंद्र सिंह व कामधेनु कैटिल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीहोर जिले के आधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर अनिल अग्रवाल, कुरवार राजगढ़ जिले के मनीष, शाजापुर जिले के शुजालपुर डीलर आकाश एवं अकोदिया डीलर विनोद जैन उपस्थित थे। इस बैठक में सीहोर, राजगढ़ एवं शाजापुर जिले के लगभग 300 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में कंपनी की सेल से संबंधित चर्चा हुई व सभी डीलर्स को बीते वर्ष के सेल टारगेट को पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस बैठक में कंपनी द्वारा हिन्द राइज फाउंडेशन के सहयोग से कपिला गौ एम्बुलेंस चलाई जा रही है, जिसमें पशुओं का प्रारंभिक इलाज मुफ्त रूप से किया जा रहा हैं, उसकी सेवा जल्द ही मध्य प्रदेश राज्य में शुरू होगी। कंपनी मैनेजर ने कपिला के 'प्रीमियमÓ उत्पाद जैसे बफ प्रो व एचपीएफ एवं सुपर 6 की विस्तार से जानकारी दी व कपिला पशु आहार में पड़ने वाले प्राकृतिक कच्चे माल जैसे शुद्ध खली, अनाज, राइस ब्रान आयल और कैसे कपिला देश का एक मात्र ऐसा पशु आहार है जो 3 दशको से किसानो और पशु पालकों की पहली पसंद बना हुआ है की भी जानकारी दी गयी। साथ ही मीटिंग में सीहोर जिले के किसान रूप सिंह को कंपनी द्वारा इनामी स्क्रैच कूपन स्कीम के अंतर्गत बाइक भी दी गयी।

0 Comments