सीहोर। नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा समरसता संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगण, शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ होली मिलन समारोह का नया बस स्टेण्ड सीहोर में भव्य आयोजन रखा गया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार के.जी.बैरागी, नरेन्द्र खंगराले पत्रकार जाटव दलित चिंतक प्रदेश महामंत्री अ.जा.ज.पि.अ.क.परिषद, पूर्व पार्षद रंजीत वर्मा, पत्रकार राजेन्द्र नागर, आशीष गुप्ता, सक्षम पालिवाल, नितिन जोहरी, पवन विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम मीणा, महेश कुमार, द्वारा हिस्सा लिया गया।
कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल व पुष्पवर्षा कर होली खेली गई। जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा शिव पार्वती व राधाकृष्ण के रूम में उपस्थित महिला पुरुषों के साथ मनमोहक नृत्य किया गया व अंत में सभी ने एक साथ भोजन का आनन्द भी उठाया। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी पत्रकारों के साथ गुलाल लगाकर होली व रंगपंचमी की शुभकामनाऐं दी। इस दौरान रंग लगाकर व पुष्प वर्षा कर जमकर होली व रंगपंचमी त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता का खूब संदेश दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ यानि पत्रकारों के साथ होली खेलना उनके लिये गर्व की बात है, उन्होने पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिये महत्वपूर्ण बताया और कहा कि मीडिया जनसमस्याओं को उठाने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सतीष राठौर, विवेक राठौर, नगर पालिका के पार्षदगण एवं आर्य समाज के रमेश आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राठौर, डी.पी.आर्य, धन्नालाल परचौले, पन्नालाल खंगराले, नारायण सिंह परमार, प्रेमनारायण परमार, मदन मालवीय, कमल सूर्यवंशी, दयाराम गवाटिया, रामचन्द्र दसलानिया, पप्पु सेन, जयराम जाटव, नारायण सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

0 Comments