सीहोर। सर्व विदित है कि होली के दिन राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरूण खटीक की खुलेआम निर्मम हत्या कर दी गई थी।
इस हृदय विदारक घटना को लेकर पुरा देश आक्रोशित है और आज सडक़ पर उतरकर हत्यारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही है।
जिसको लेकर सकल हिन्दु समाज एवं खटीक समाज द्वारा निर्णय लिया है कि आज दिनांक 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार को स्थानीय जयंती कॉलोनी स्थित पार्क में सुबह 11 बजे भारी संख्या में एकत्रित होकर विशाल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर महामहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा और ज्ञापन के माध्यम से निर्दोष युवा स्वर्गीय तरूण खटीक के सभी हत्यारों को शीघ्रातिशीघ्र फांसी की सजा दिलाये जाने एवं मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने मांग की जावेगी।
खटीक समाज ने अपील की है कि हिन्दुत्व एक जुटता का परिचय देते हुए उक्त विशाल रैली में अवश्य आवें, ताकि पीडि़त परिवार को न्याय एवं हत्यारों सजा दिलाये जाने में हमारी भी सहभागिता रहे।

0 Comments