विश्व जल दिवस पर कदंब के पेड़ की छांव में प्रकृति की पाठशाला आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पाठशाला में छात्रों को दिया गया जल, जंगल और जलवायु संरक्षण का संदेश


सीहोर, 22 मार्च, 2026 विश्व जल दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद द्वारा वन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया और कदंब के पेड़ की छांव में प्रकृति की पाठशाला लगाकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

  कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री वरुण आचार्य ने कहा कि प्रकृति का श्रृंगार ही वन है और हम यदि इन्हें कटने से बचा पाएं जो हम अपनी पृथ्वी मां के सच्चे सपूत कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी आदतों में पर्यावरण हितेषी कार्यों को अपनाना चाहिए और जल, जंगल, जमीन, जलवायु की चिंता करते हुए इनका संरक्षण करना चाहिए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

  जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय ने कहा कि एक पेड़ मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक उसका सारथी रहता है। इनसे मित्रता करें और इन्हें कटने से रोकें, तभी हम पर्यावरण के सच्चे मित्र कहलाएंगे। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तीन चरणों में संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी छात्रों को जल संरक्षण पर शपथ भी दिलाई गई।

Post a Comment

0 Comments