एसडीएम ने एलपीजी वितरकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश कमर्शियल एवं घरेलू सिलेंडरों के स्टॉक की उपलब्धता की समीक्षा की


सीहोर, 17 मार्च, 2026     वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण, आयात में हुई रुकावट की देखते हुये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए है कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को की जाए।

    इसी क्रम में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों के सुचारू वितरण के उद्देश्य से सीहोर एसडीएम श्री तन्मय वर्मा द्वारा एलपीजी वितरकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई और कमर्शियल एवं घरेलू सिलेंडरों के स्टॉक की उपलब्धता की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि एलपीजी सिलेंडर की कोई जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार डॉ अमित सिंह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आकाश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments