सीहोर। इंडियन एसोसिएशन पार्लियामेंट्रीयन आन पापुलेशन एंड डेवलपमेंट द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय सीहोर के छात्र हितिश दुबे ने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल का प्रतिनिधित्व करते हुए - वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवा वर्ग के सुद्रण मानसिक स्वास्थ्य के विकास में सहायक विषय पर विजय प्राप्त करते हुए देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्री दुबे ने अपने प्रेरणा स्रोत सोनू प्रकाश प्रजापति सर एवं माता श्रीमती संगीता दुबे के मार्गदर्शन में उक्त सफलता प्राप्त की।
गौरतलब है कि हितिश दुबे ने हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में सीहोर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन में आयोजित वर्ष 2025 26 अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय युवा उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हितिश नगर पालिका में कार्यरत श्री राजेश दुबे के सुपुत्र हैं। हितिश की उपलब्धि पर भोपाल बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के डीन सहित प्रोफेसर डॉक्टर पवन मिश्रा, प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज सीहोर के प्राचार्य डॉ रोहिताश कुमार शर्मा, सलोनी दुबे सहित एक्सीलेंस कॉलेज के समस्त प्रोफेसर स्टाफ सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीहोर जिले का देश में नाम रोशन करने पर हितिश को बधाई दी है।

0 Comments