अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीहोर में अस्मिता लीग आयोजित बालिकाओं एवं महिलाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में उत्साह के साथ की सहभागिता


सीहोर, 09 मार्च, 2026   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माय भारत सीहोर एवं खेल विभाग द्वारा महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीहोर के चर्च ग्राउंड पर 'अस्मिता लीग' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं नेशनल हॉकी खिलाड़ी श्रीमती अरुणा पारे ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस प्रदान करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच श्री सौरभ यादव और एनआईएस कोच सुश्री मीना परमार ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

 आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अंडर–13 वर्ग 100 मीटर दौड़ में नैंसी दांगी प्रथम, काजल मेवाड़ा द्वितीय और आरुषि लोधी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 13-18 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम नंदिनी वर्मा, द्वितीय सलोनी मेवाड़ा और तृतीय स्थान पर नैंसी दांगी रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रथम नंदिनी वर्मा, द्वितीय सलोनी मेवाड़ा और तृतीय दीपिका नागर रहीं। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में प्रथम ऋषिका यादव, द्वितीय नंदिनी वर्मा और तृतीय हिमांशी रहीं।

  इसी क्रम में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम नंदिनी वर्मा, द्वितीय सलोनी मेवाड़ा और तृतीय दीपिका नागर रहीं। 200 मीटर की दौड़ में प्रथम दीपिका कुशवाहा, द्वितीय गिरिजा मौर्य और तृतीय कविता रहीं। 400 मीटर की दौड़ में प्रथम कविता ओझा, द्वितीय लक्ष्मी वर्मा और तृतीय तबस्सुम रहीं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के दल ने रस्साकसी में भी भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी डायरेक्टर सुश्री निक्की राठौर, जिला खेल अधिकारी श्रीमती रुबिका दीवान, श्री पवन पंसारी, श्री प्रमोद उईके, श्री आनंद पंसोरिया, श्री मनोज कन्नौजिया सहित वालंटियर्स उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments