वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन


वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 5 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय की सहायक उपाध्यक्ष श्रीमती कादंबरी एस. विश्वनाथन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सतीश कुमार मोध, उपकुलपति डॉ. टी. बी. श्रीधरन, कुलसचिव के.के. नायर, डीन फैकल्टी अफेयर्स डॉ. देबाशीष अधिकारी, हमीदिया अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुराग गुप्ता तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद भट्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

यह रक्तदान शिविर हमीदिया अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रक्त संग्रह की समस्त प्रक्रियाओं को अत्यंत सावधानी के साथ संपन्न किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई और चिकित्सा अधिकारियों की सहायता करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर में विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 400 यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हमीदिया अस्पताल के सहयोग से आयोजित यह रक्तदान शिविर विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता और सामुदायिक सेवा के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस इकाई के समर्पित स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्हें डॉ. विनोद भट्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


Post a Comment

0 Comments