भूतड़ी अमावास्या पर आंवलीघाट पर व्यस्थाओं के लिए लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी

सीहोर, 13 मार्च, 2026  भूतड़ी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते है। आंवलीघाट श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर 17 मार्च से 19 मार्च तक अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को 17 मार्च से प्रात: 08 बजे से आंवलीघाट पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 जारी आदेशानुसार सीहोर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट को आवंलीघाट पर पर्याप्त गोताखोर एवं मोटरबोट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार बुधनी एसडीओपी को सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने और यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग कार्य सौंपते हुए ड्यूटी लगाई गई है।

Post a Comment

0 Comments