अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली रंगपंचमी मिलन समारोह 8 मार्च को

सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर के अध्यक्ष गणेश चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर परिवार द्बारा 8 मार्च 2026, रविवार को प्रात: 11 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली रंगपंचमी त्यौहार मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा जा रहा है। श्री चौहान ने आगे कहा कि उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति से जुड़ते हुए मिल जुलकर त्यौहार मनाना है। प्रत्येक त्यौहार हमें जीवन में सुख-शांति, प्रेम, भाईचारे का सन्देश देता है एवं नवीन उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास से प्रफुल्लित करता है। होली के पावन त्यौहार हमें जीवन में एकता का संदेश लेकर आती है। एक दूसरे से मिल कर अपने आपसी मतभेद भूलाकर पुन: एकता के रंगों में सराबोर करते हुए नई फसल आने का उत्साह मनाते हैं। यही भाईचारे की भावना को ओर अधिक प्रगाढ़ करने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा होली रंगपंचमी मिलन समारोह प्रति वर्ष मनाया जाता है।

 सभी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर परिवार के सदस्यों से आग्रह किया गया है कि रंग गुलाल के पावन पर्व पर आकर दाल, बाटी, लड्डू का आनंद लें व संगठन को मजबूत करे ।



Post a Comment

0 Comments