सीहोर। इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, समाज में जागरूकता लाना भी है। महिलाओं पर हो रहे मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। मातृशक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए कार्य करना है। उक्त विचार इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने कहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह के सम्मान में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा क्लब की सेवा यात्रा की संक्षिप्त जानकारी दी। सचिव सीमा व्यास ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों का विवरण रखा। अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने क्लब की सक्रियता, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय एवं सचिव कपिल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम मैं दो नए मेंबर भी बनाए गए बबीता सोनकर और डॉक्टर श्रेष्ठता सक्सेना। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की समस्त सदस्याओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम और अधिक सफल एवं यादगार बना। इस मौके पर इनर व्हील क्लब द्वारा गरीब और जरूरतमंद कन्या को साइकिल भी दी गई।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने कहाकि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। एक समय साइकिल चलाना भी महिलाओं के लिए बड़ी बात थी, आज वे अंतरिक्ष तक देश का नाम रोशन कर रही हैं। विभा सिंह ने कहाकि जिस आत्मीयता से स्वागत किया, वह भावुक कर देने वाला था। उन्होंने क्लब अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय सहित पूरी टीम की सराहना की। कहा, कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन को मजबूती से संभाला और बेहतरीन आयोजन किए। उन्होंने कहाकि हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य महिला के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना है।

0 Comments