सीहोर, 13 मार्च, 2026 वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण, आयात में हुई रुकावट की देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए है कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को की जाए। इसके साथ ही निर्देश दिए गए है कि एलपीजी सिलेंडर की पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग की जाए। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेशमा भामोर ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है।
जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए जिला एवं अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खाद्य विभाग द्वारा निर्देशानुसार सीहोर अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 8319724737, आष्टा का 9589740860, इछावर का 7354081632, भैरूंदा 9826396883 और बुधनी अनुभाग कंट्रोल रूम का नंबर 8305622055 है। इसी प्रकार जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 9111568661 है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक प्रतिदिन प्रात: 09 बजे शाम 06 बजे चालू रहेंगे।
0 Comments