सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के विश्रामघाट स्थित मरीह माता मंदिर में आस्था और उत्साह के साथ पर्व जाएगा। इस मंदिर में गुप्त नवरात्रि के अलावा चैत्र और शरदीय सभी नवरात्रि को विशेष हवन पूजन का आयोजन किया जाता है। उक्त आयोजन मंदिर के व्यवस्थापक गोविन्द मेवाड़ा, रोहित मेवाड़ा, संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, पंडित उमेश दुबे, ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश शर्मा सहित अन्य के द्वारा किया जाएगा। यहां पर सुबह हवन-पूजन के अलावा नौ दिन मां का अलग-अलग स्वरूपों में सुंदर श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा परम्परा अनुसार इस वर्ष भी महाष्टमी की रात्रि बारह बजे निशा आरती और उसके पश्चात नवमी पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक श्री मेवाड़ा ने बताया कि प्राचीन मरीह माता मंदिर में सुबह साढ़े सात बजे हवन का शुभारंभ किया जाएगा। हवन सामग्री में कई प्रकार की जड़ी-बूटियों के मिश्रण के अलावा पीपल की लकड़ी, गो काष्ठ सहित अन्य का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चेत्र नवरात्रि पर सुबह विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर सुबह ग्यारह बजे भागवत कथा वाचक शिवम मिश्रा के द्वारा माता की पूजा अर्चना की जाएगी। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

0 Comments