सीहोर। जहां आज संपूर्ण विश्व सनातनी हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का मंगलमय आगमन एवं स्वागत कर रहा है आज इसी पावन अवसर हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि गुड़ी पड़वा पर श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम परिवार की आजीवन सदस्यता श्री रघुनंदन राघव स्वरूप नन्हे बाल गोपाल, याशवीक शेखर चौरसिया ने श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम में आजीवन सदस्यता ग्रहण की। आज सर्वप्रथम आश्रम परिवार द्वारा पूज्य गुरुदेव परम गौभक्त क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत पंडित मोहितरामजी पाठक की उपस्थिति में प्रात: कलश घट की स्थापना की गई। भगवा ध्वज की पूजन एवं स्थापना के उपरांत भगवती गौरी अर्थात गौ माता का पूजन किया गया। सभी ने गौ माता को मंगल तिलक कर पूजन एवं गौ-ग्रास कराया। तत्पश्चात आश्रम ने डॉ. श्री गौरव ताम्रकार का मंगल तिलक कर जन्मोत्सव मनाया। आश्रम के कोषाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी द्वारा आश्रम पर पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडा जल प्याऊ की व्यवस्था की गई, जिससे अगले 4 महीने आश्रम पर उपस्थित श्रद्धालुओं को ठंडा जल पीने को पर्याप्त मात्रा में मिल सके।
गुरुदेवजी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से बताया कि सनातन धर्म यह सिर्फ पूजा पद्धति नहीं, बल्कि सत्य, दया, क्षमा, दान और करुणा जैसे नैतिक गुणों को जीवन में उतारने की शिक्षा देता है।।जीवन में धर्म नैतिकता, अर्थ , काम इच्छाएं और मोक्ष के संतुलन को महत्व देता है।
आज के इस पावन पुनीत पर्व नवरात्रि में मातृशक्ति के रूप में आश्रम मातृशक्ति प्रभारी श्रीमती प्रेमलता जी राठौर मैया विद्या जी चौरसिया, श्री जितेंद्र जी तिवारी श्री नरेंद्र जी शर्मा श्री सुरेश जी शर्मा श्री बृजेश जी पाराशर डॉक्टर गौरव ताम्रकार श्री शैलेंद्र जी चंदेल शेखर जी चौरसिया मुकेश जी राठौर मंडी नितिन जी उपाध्याय केशव पाठक राज मालवीय एवं बड़ी संख्या में आश्रम परिवार उपस्थित रहा।

0 Comments