सीहोर, 18 फरवरी 2026 जिले के समस्त विकास खंडों में 19 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक सुरक्षा गार्ड भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे है । भर्ती कैम्प में ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित युवाओं को एसएससीआई सिक्योरिटी गार्ड कंपनी नीमच द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे । मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को जनपद पंचायत परिसर आष्टा, 20 फरवरी को जनपद पंचायत परिसर नसरुल्लागंज, 21 फरवरी को जनपद पंचायत परिसर बुधनी, 23 फरवरी को जनपद पंचायत परिसर इछावर तथा 24 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत परिसर सीहोर में भर्ती कैंप आयोजित होंगे। सभी कैम्प प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बेबसाइ www-ssciindia.com पर देखें एवं 9009168079 पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है।
0 Comments