विश्व कैंसर दिवस" पर 04 फरवरी को जिलेभर में लगेंगे कैंसर जांच शिविर शिविरों में कैंसर की जांच कर उपचार के लिए किया जाएगा रेफर

 सीहोर, 02 फरवरी, 2026      "विश्व कैंसर दिवस" के अवसर पर 04 फरवरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों पर कॉमन कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में 30 वर्ष 65 वर्ष आयु के नागरिकों की मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर तथा अन्य कैंसरों की जांच की जाएगी। जांच के पश्चात चिन्हांकित जटिल रोगियों को आवश्यकता अनुसार सर्जरी एवं रेडियोथेरेपी के लिए रेफर किया जायेगा।

      सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि वर्तमान में जिले में सामान्य सर्जरी की जाती हैं, पर भविष्य में जल्द ही कीमोथेरेपी की सुविधायें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन शिविरों के आयोजित के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमएचओ ने बताया की एसआरएलएम, आईसीडीएस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से इन शिविरों का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे कैंसर के संबंधी लक्षण दिखाई देने पर इन शिविरों में पहुंचे और अपनी जांच कराएं।

Post a Comment

0 Comments