सीहोर, 02 फरवरी, 2026 माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के सभी 101 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर ने सभी केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि परीक्षाओं के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।
कुल 38011 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
बैठक में जानकारी दी गई कि सीहोर जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 101 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 05 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में जिले के कुल 38,011 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 10वीं के 20,749 और 12वीं के 17,262 परीक्षार्थी शामिल हैं।

0 Comments