सीहोर गौरव सम्मान दिवस का हुआ आयोजन


सीहोर। सीहोर गौरव सम्मान दिवस शनिवार 07 फरवरी 2026 के सीहोर के प्रथम नागरिक नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर चारु नृत्य भूमि कथक कला केंद्र को सभी वरिष्ठ जनों के समक्ष अपनी नृत्य प्रस्तुति का अवसर प्राप्त हुआ। जिसे संस्था की डायरेक्टर श्रीमती चारूलता चौरे द्वारा कोरियोग्राफ किया गया, उनके मार्गदर्शन में संस्था के छात्र तनिश नोरिया, गौरव दुगारिया एवं छात्राएं जया राजपूत, साक्षी तिवारी, भावना यादव, स्वस्तिका राठौर, रश्मि ठाकुर, नेहा साहू, हिमानी बोयत, प्राप्ति मालवीय ने अपनी अद्भुत नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की ताली एवं वाह वही लूटी। इसी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी, सोनी टीवी के प्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजलि मेहता( नेहा मेहता) ने ,संस्था की डायरेक्टर श्रीमती चारूलता चौरे को शॉल एवं नन्हे पौधे द्वारा सम्मानित भी किया गया I 


Post a Comment

0 Comments