ताजिये अखाड़े और सवारी वाले उर्स कमेटी में शामिल कोतवाली चौराहे से निकाला जाएगा चादर चढ़ाई जुलूस मुख्य अतिथि होंगे वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय

 


सीहोर। ताजिए अखाड़ा और सवारी निकालने वालों को पहली बार दूल्हा बादशाह दरगाह उर्स कमेटी में सम्मिलित किया गया। कोतवाली चौराहा से मेन रोड होते हुए उर्स कमेटी के द्वारा चादर चढ़ाई जुलूस भी बैंडबाजों ढोल धमाकों के साथ निकाला जाएगा।

सर्वधर्म हिंदू मुस्लिम हजरत दुल्हाबाद बाबा दरगाह कमेटी उर्स को लेकर सक्रिय बनी हुई है। तीन दिवसीय उर्स कव्वाली प्रोग्राम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय विशेष अतिथि ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के शमशुल हसन बल्ली और समाजसेवी नफीस बाबा रहेंगे।

दरगाह परिसर में रविवार को दरगाह कॉमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान की अध्यक्षता में उर्स कमेटी के अध्यक्ष नौशाद खान के मुख्य अतिथि में बैठक का आयोजन किया गया। उर्स मुबारक के लिए रखी गई बैठक में साउंड लाइट डेकोरेशन पेयजल व्यवस्था नागरिकों की बैठक व्यवस्था सूफियों का स्टेज, पुलिस व्यवस्था, महिलाओं के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में मुख्य रूप से रफीक शाह, सेवा यादव, महमूद अली, अनवर बाबा, हाजी मुख्तार पठान,मुन्ना मियां,पप्पू अग्रवाल, रईस, चुम्मू बाबा, अन्नू, मुन्ना, अन्नू चौधरी, अमान खान, शेखू बाबा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments