सीहोर। गुरुवार, 19 फरवरी हुई एक किसान बैठक में इनसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड की तरफ से चलाए जा रहे एक मुहिम में किसानों को दवाएं छिडक़ते समय होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। मध्यप्रदेश में कंपनी की ओर से 19 फरवरी को राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत देशभर में ऐसी बैठकों का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत देशभर में लगभग 550 बैठकों का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश में 45 बैठकों का आयोजन किया गया है जिसमें भोपाल जिले के हर्राखेड़ा ग्राम में क्षेत्रीय अधिकारी सतीश मीणा ने किसानों को संबोधित करते हुए रसायनों के छिडक़ते समय होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी इस जानकारी से किसान पूर्णत: संतुष्ट नजऱ आए। इस अवसर पर गांव के सरपंच मछलसिंह , पूर्व सरपंच गुलाब शाह एवं जितेंद्र नागर आदि किसानों का कहना यह है कि सभी कंपनियां अपनी दवाएं बेचने तो आती है लेकिन किसान के हित में कोई कंपनी कदम नहीं उठाती है। हम कई सालों से खेती करते आ रहे हैं, लेकिन आज पहली बार ये मौका आया है कि इनसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड कम्पनी के अधिकारियों ने किसान के हित में बात की है तथा यह अवगत कराया है कि रसायनों का प्रयोग किस तरह और सावधानी पूर्वक करें ताकि इनके उपयोग करते समय दुष्प्रभावों से बचा जा सके ।
0 Comments