प्रभु कृपा से ही मिलता है भागवत का प्रसाद -पं.राजेश शर्मा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगायज्ञ का शुभारंभ



सीहोर। भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगायज्ञ का शुभारंभ किया गया। शुगर फैक्ट्री चौराहा स्थित मोर गार्डन में शनिवार को व्यासपीठाधीश कथा वाचक पं.राजेश शर्मा के द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत गीता का सार श्रवण कराया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाऐं शामिल रही अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुख्य यजमान के द्वारा गीताजी का पुजन किया गया।


कथा वाचक पं.राजेश शर्मा ने कहा कि जीवन में भगवान की कथा ही हमें आस्था, प्रेम और स्नेह सिखाती है। प्रभु की कृपा से ही जीवन में कथा सत्संग भागवत का प्रसाद मिलता है। भक्ति की शक्ति हमें असामाजिक कार्यो से दूर रखती है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से सहपरिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। 


Post a Comment

0 Comments